बांदा। समाजवादी महिला सभा की बैठक में प्रदेश सचिव राधा सिंह ने महासभा से जुड़ी महिलाओं से कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर महिलाओं को सक्रिय करने में जुट जाएं। महिलाओं के लिए चलाई जा रही सपा सरकार की योजनाओं का गांव-गांव प्रचार करें। उधर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की बैठक में 11 अगस्त को हो रहे युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई।
बुधवार को सपा जिला कार्यालय में महिला सभा की बैठक में प्रदेश सचिव ने कहा कि समाजवादी पेंशन, कन्या विद्या धन, महिला हेल्प लाइन, एसिड अटैक की शिकार महिलाओं को मदद जैसी तमाम योजनाएं लागू की गईं हैं। यह बात गांव-गांव महिलाओं तक पहुंचनी चाहिए।
बैठक में जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, महासचिव राजेंद्र यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष रुखसाना हाशमी, तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी दीपा सिंह गौर, बांदा प्रत्याशी कमल सिंह मौर्य, उर्मिला वर्मा, सुनीता रैकवार, शानिया खान, पूजा निषाद, शांति पाठक, किरण यादव, जुबैदा बेगम, वैदेही त्रिपाठी, रुखसाना सिद्दीकी, आमना खातून, सपना साहू, लक्ष्मी राजपूत, स्नेहलता भी शामिल रहीं।
उधर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की बैठक में जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि 11 अगस्त के सम्मेलन में कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा सहभागिता करें। आमिर खां ने कार्यकर्ताओं को सेक्टवार जिम्मेदारियां सौंपी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र यादव, जिला महासचिव नंद किशोर यादव, शकील अंसारी, खेमराज यादव, रवि गुप्ता, समीर कुरैशी, अनिल सिंह गौतम, बबलू श्रीवास, शिवबरन यादव, पूरन गुप्ता, मंगल यादव, आलोक राठौर, जयकरन, मनोज कुशवाहा, महेश वर्मा, सीरज तिवारी, पप्पू सिंह भी मौजूद रहे।