फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन से बढ़ाएं किसानों की आय : धर्मपाल

Sat, 12 Sep 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-7-बैठक में मौजूद मंत्री धर्मपाल सिंह व मंडल के अधिकारी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
बांदा। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कृषि और पशुपालन एक-दूसरे के पूरक हैं।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए गो-आधारित प्राकृतिक खेती, जैविक खाद, गोबर-गोमूत्र और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। कहा कि पशुपालन से किसानों की आय बढ़ेगी।
शनिवार को सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक में उन्होंने बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में पशुपालन, गोवंश संरक्षण, गोशाला, दुग्ध उत्पादन और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने पशु चिकित्सकों को गांवों में जाकर पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, बेहतर प्रबंधन तथा गोबर-गोमूत्र और दूध के उपयोग की जानकारी देने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए पशु मेले लगाने और बेहतर दुग्ध उत्पादन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देने को कहा।
विज्ञापन

बांदा की नरैनी, रगौली और भटपुरा गोशालाओं में गोबर से दीपक, होली के कंडे-उपले, जैविक खाद, गोबर पेंट आदि बनाकर बिक्री कराने और बायोगैस उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को इससे जोड़कर बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
सीडीओ अजय कुमार पांडेय को जिले में दो नई गोशालाओं और एक पशु चिकित्सालय का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। सभी गोशालाओं में हरी चरी और पौष्टिक चारा पर्याप्त रखने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत बैठकों में देसी गायों के नस्ल सुधार और संरक्षण पर चर्चा कराने को कहा। मुर्गी, बकरी और सूकर पालन को आय का साधन बनाने, पात्रों को अनुदान, प्रशिक्षण व तकनीकी सहायता दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन और प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजनाओं का प्रचार कराने को कहा।
-

एलएसडी पर सख्ती, 1962 सेवा का प्रचार
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने लंपी स्किन डिजीज से संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने, टीकाकरण और निगरानी के निर्देश दिए। 1962 टोल फ्री मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का प्रचार कराने को कहा।
विज्ञापन

बच्चों को गोशालाओं से जोड़ने के लिए जन्मदिन जैसे कार्यक्रम वहां मनाने को प्रेरित करने और गोवंश संरक्षण, पशुपालन व गो-आधारित उत्पादों पर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि गांव, किसान और पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाकर पशुपालन को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें