फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार 6 घायल, दो रेफर

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद घायलों को निकालते राहगीर और पुलिस। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। स्टेट हाईवे में ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। कोतवाली देहात क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी विक्रम (24) पुत्र छोटा बाइक की टक्कर से घायल हो गया था।
विज्ञापन

परिजन जिला अस्पताल से इलाज कराकर उसे वापस घर ले जा रहे थे। करहिया मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। विक्रम सहित भाई राजू उर्फ जगदीश (35), मां चुनबदिया (48), रमेश (40) पुत्र मइयादीन और उसका पुत्र सुमित (12) घायल हो गए। चालक को भी गंभीर चोटें आईं। 108 एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लाया गया।
यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर सुमित और बोलेरो चालक को कानपुर रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में अपर आयुक्त के यहां कार्यरत होमगार्ड मनोज यादव (40) पुत्र राजबहादुर निवासी जमरेही नाथ (कमासिन) सोमवार को सुबह बाइक से घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें