फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बहनों की ससुराल से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के नोनानगर मजरा के अतरसुई गांव निवासी दुर्विजय (20) पड़ोसी कामता गुप्ता (19) संग अपनी बहनों की ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव आया था। दुर्विजय की दो बहनें रेखा व सतरूपा पुनाहुर में एक ही घर में ब्याही हैं। दोनों बहनों से मिलकर वह कामता के साथ बाइक से शनिवार की रात चित्रकूट जाने के लिए निकला। पुनाहुर गांव की सड़क पर सामने से आई बोलेरो की रोशनी पड़ने से सीधी भिड़ंत हो गई। बाइक चालक दुर्विजय हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। राहगीरों ने उसके परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दोनों जीजा ने दुर्विजय व कामता को बिसंंडा पीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात में जिला अस्पताल से दुर्विजय को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। भाई बच्ची विश्वकर्मा ने बताया कि चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। दिल्ली में रहकर कारपेंटरी का काम करता था। अविवाहित था। घर में मां गुलरी है। बहनों से मिलकर दो दिन बाद उसे सोमवार को दिल्ली जाना था। इस बीच यह हादसा हो गया। बिसंडा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें