फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मवेशी आने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दूल्हे के पिता की मौत

Fri, 26 Jun 2026 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
मृतक राममनोहर। फाइल फोटो।
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। बेटे की बारात विदा कराकर लौटते समय बृहस्पतिवार की देर रात सड़क पर अचानक मवेशी आने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के पिता व फुफेरा भाई गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने दूल्हे पिता को मृत घोषित कर दिया। फुफेरे भाई को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन




अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बरहेंडा गांव निवासी अनुज कुमार ने बताया कि उसके मौसेरे भाई राममनोहर (50) के पुत्र राहुल की शादी 24 जून को थी। बारात बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव गई थी। बृहस्पतिवार देर शाम शादी की रस्में पूरी करने के बाद शाम को राममनोहर बोलेरो से ओरन सड़क स्थित कपिलदेव पुरवा निवासी दूल्हे के फुफेरे भाई रोशन(30) के साथ बोलेरो से लौट रहे थे।



बिसंडा थानाक्षेत्र के पुनाहुर गांव के खंजा बाबा के पास रात करीब नौ बजे बोलेरो के सामने अचानक एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के चलते चालक रोशन ने गाड़ी मोड़ी तो गाड़ी अनियंत्रित होकर नजदीक लगे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार राममनोहर और रोशन गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने घायल राममनोहर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल रोशन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने रोशन को कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन




अनुज ने बताया कि राममनोहर के पास 18 बिस्वा जमीन है। किसानी और मजदूरी करते हुए घर-परिवार का भरण-पोषण करता रहा है। मृतक के एक ही पुत्र राहुल है। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे से पत्नी गल्ही समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने कहा कि वाहन के सामने मवेशी आने पर हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें