फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी, एक की मौत

Sat, 23 Jun 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बोलेरो से सीधे जा टकराई बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। उस पर सवार दो बालिकाओं और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।  
विज्ञापन


घटना शनिवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे की है। चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के घुमाई गांव का राजा (20) पुत्र शिवपूजन अपनी बाइक पर चाची संगीता देवी (35) पत्नी रुद्र प्रताप और बहन मनीषा (16) और चचेरी बहन रंजना देवी (9) को बाइक पर बैठाकर कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव अपनी मौसी के यहां निमंत्रण में जा रहा था।

ओझा नगर के आगे राजापुर मार्ग पर दिन में करीब साढ़े तीन बजे सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। बाइक चला रहे राजा की मौके पर ही मौत हो गई। संगीता, मनीषा और रंजना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें यूपी-100 पुलिस ने अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह चित्रकूट जिले की ेबताई गई है। बोलेरो चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें