फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुनादास तालाब में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में तालाब में युवक का शव मिला। उसकी जेब में मिले कागज से शिनाख्त हुई। पुलिस पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत मान रही है। परिजन घटना पर संदेह जता रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर जमुनादास महावीरन स्थित तालाब में शनिवार की देर रात शव मिला। पुजारी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव बाहर निकाला और तलाशी ली। उसकी जेब में मिले कागज में सूरज गुप्ता (30) पुत्र रमेश गुप्ता निवासी क्योटरा दर्ज था। पुलिस ने शव को मर्च्यूरी में रखा दिया।
पुलिस ने भी परिजनों तक सूचना पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी। शव मिलने के 14 घंटे बाद पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। भाई अंकुश गुप्ता ने बताया कि सूरज बोल नहीं सकता था। वह अविवाहित था और आइसक्रीम बेचता था। शनिवार को महावीरन में मेला लगता है।
विज्ञापन

वह घर से आइसक्रीम बेचने के लिए निकला था। उसने सूरज की मौत पर संदेह जताया है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत होना प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें