अखिल भारतीय पंचायत परिषद की मंडलीय बैठक में शामिल प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। अखिल भारतीय पंचायत परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा है कि उनका संगठन 1958 से पंचायतों के हित में काम कर रहा है। लोक नायक जय प्रकाश नारायण और बलवंत राय मेहता ने इसमें योगदान दिया। केंद्र व प्रदेश सरकार को बजट में 70 फीसदी धनराशि गांवों पर खर्च करने की सलाह दी।
गुरुवार को बलखंडी नाका स्थित एक होटल में हुई बैठक में तिंदवारी ब्लाक की खप्टिहा कलां ग्राम प्रधान पूनम सिंह को चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। जसपुरा ब्लाक के लसड़ा ग्राम प्रधान अजीत सिंह को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान आकांक्षा सिंह (चंदवारा) समेत रामकरन यादव (परसौड़ा), राकेश दीक्षित (अलोना), शानू सिंह (जौहरपुर), ज्ञान सिंह यादव (जसईपुर) समेत पूर्व प्रधान बेंदा विवेक सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, कुलदीप पांडेय, अशोक द्विवेदी, मलखे श्रीवास, हेमलता सिंह, सुमित्रा श्रीवास, जय विजय सिंह इत्यादि शामिल रहे।