फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई का पुतला फूंका, बचाव में अभियंता आए

Wed, 09 May 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जेई का पुतला फूंकते अनशन समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी को लेकर राजनीति गरमा गई है। एक तरफ यूथ गैंग फार जस्टिस ने अवर अभियंता के विरुद्ध क्रमिक अनशन जारी रखा है और तमाम संगठनों का समर्थन मिल रहा है, तो दूसरी तरफ डिप्लोमा इंजीनियर संघ अवर अभियंता के बचाव में आ गया है। बुधवार अनशन स्थल के पास अवर अभियंता का पुतला फूंका गया। उधर, इंजीनियर संघ ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि उनके संघ के मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध साजिश की जा रही है।  

विज्ञापन


अवर अभियंता के विरुद्ध अशोक लाट में यूथ गैंग फार जस्टिस के मुखिया एएस नोमानी के नेतृत्व में चल रहे अनशन में बुधवार को भ्रष्टाचार परिषद के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह राणा ने समर्थन दिया।

अनशन स्थल के पास अवर अभियंता का पुतला फूंका। उधर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने अनशन का समर्थन किया। कई अधिवक्ता और पूर्व मंत्री जीसी दिनकर आदि पहले ही अनशन को समर्थन दे चुके हैं। अनशनकारी श्री नोमानी ने कहा कि अवर अभियंता जेल जा चुके हैं। फिर भी उन्हें कुछ लोग ईमानदार बता रहे हैं।  
विज्ञापन


उधर, डिप्लोमा इंजीनियर संघ जनपद अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अभियंताओं के जत्थे ने डीएम डीपी गिरि से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि संघ के मंडल अध्यक्ष हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी के विरुद्ध आधारहीन आरोप लगाकर कुछ लोग बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। हमीरपुर का मामला कोर्ट में लंबित है।

उसका हवाला देकर प्रचार करना गलत है। 18 वर्ष से बांदा मंडल में तैनात इसलिए हैं कि वह संगठन के पदाधिकारी हैं और स्थानांतरण नीति से संबंधित शासनादेश के तहत संघ पदाधिकारी का तबादला नहीं होता। कोई विभागीय आरोप भी तय नहीं हुआ है। अभियंताओं ने डीएम से अनुरोध किया है कि जांच कराकर निराधार आरोप लगाने वालों और धरना व प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें