फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मतदाता सूची से बीएलओ काट रहे नाम, सपा नेताओं ने जताया विरोध

Thu, 11 Dec 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
एसडीएम को पत्र सौंपकर जानकारी देते सपा राष्ट्रीय महासचिव। संवाद
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। एसआईआर कार्य में बीएलओ की मनमानी के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इससे वह परेशान हैं। बुधवार को सपा नेताओं ने इस संबंध में पैलानी तहसील पहुंचे और एसडीएम को पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद व पुष्पेंद्र चुनाले के नेतृत्व में 50 से ज्यादा ग्रामीण बुधवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा बताया कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची के मतदाताओं के नाम वर्ष 2023 की सूची में इछावर गांव में शामिल हैं। इनका सत्यापन कराकर मतदाताओं के नाम जोड़े जाने चाहिए। इसी प्रकार चंदवारा गांव के बूथ संख्या 32 के बीएलओ को निर्देश दिए जाएं कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में सत्यापन कराकर नाम जोड़े जाएं।
कहा कि कई गांवों में बीएलओ ने ग्रामीणों को गणना प्रपत्र नहीं दिए। बिना हस्ताक्षर, फोटो व विकल्प के नाम अपलोड किए गए हैं। कहा कि ग्रामीणों के नामों का शुद्धीकरण किया जाए। सपा नेताओं ने बताया कि इसी प्रकार अलोना गांव में कई मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। कहा कि बीएलओ को निर्देश दिए जाएं की वह एसआईआर कार्य को जिम्मेदारी के साथ पूरा कराएं, जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में एसडीएम अंकित वर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि सभी बीएलओ, मतदाताओं को दूसरी प्रति देंगे तथा शिकायत की सघन जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद, राम सहाय, शिव सहाय निषाद, रामखेलावन, रविदास, विमल वर्मा, गोरेलाल, चुनबाद, बाबूलाल, रामबालक, राम नरेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें