फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिलीं बीएलओ, आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार और डीएम ने बांदा व तिंदवारी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बूथ पर बीएलओ कांती देवी अनुपस्थित मिलीं। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए तहसीलदार बांदा सदर को उनसे स्पष्टीकरण लेने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने बांदा विधानसभा क्षेत्र के आर्य कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय मुंगुस, बीईओ कार्यालय और कन्या पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय तिंदवारी स्थित मतदेय स्थलों का जायजा लिया। यहां मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के 20 आवेदन प्राप्त हुए।
आयुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ को सभी आवेदनों का सत्यापन कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें