फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छत से गिरकर भाजपा कार्यकर्ता की मौत

Sun, 16 Aug 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। जसपुरा के गौरीकला गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता राकेश शुक्ला (62) की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने गांव पहुंचकर परिजन को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि 14 अगस्त की रात राकेश घर की छत पर सो रहे थे। रात में लघुशंका के लिए उठे तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन कानपुर ले जा रहे थे।
16 अगस्त की तड़के करीब चार बजे रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। बड़े बेटे शिवाकांत शुक्ला ने अंतिम संस्कार किया। राकेश शुक्ला दो भाइयों में छोटे थे। पत्नी सुदामा बेहाल है। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बेटे शिवाकांत और छोटू शुक्ला समेत अन्य परिजन से मुलाकात कर संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें