फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की गांवों में चौपाल इसी माह

Sun, 31 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मिशन-2017 के लिए भाजपा का गांव अभियान फरवरी माह से शुरू हो जाएगा। वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता रोजाना 5-5 गांवों में जाकर चौपाल लगाएंगे।
विज्ञापन


यहां स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में रविवार को कार्यकर्ता गोष्ठी में बुंदेलखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने कहा कि इसी माह से वरिष्ठ पदाधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता 5-5 गांव मेें चौपाल लगाएं।

पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व डीडीसी, पूर्व प्रधानों को गांवों में चौपाल की जिम्मेदारी देने को कहा। जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह समीक्षा होगी।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश पदाधिकारी भी आएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव, बालमुकुंद शुक्ला, विजय सिंह चौहान, जगराम सिंह व प्रभाकर अवस्थी ने भी गोष्ठी संबोधित की।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, रामहित निषाद, प्रभा गुप्ता, शीला सिंह, विजय सिंह परिहार, अजय पटेल, बीडी प्रजापति, सूर्यपाल सिंह चौहान इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें