भाजपा सेक्टर प्रभारियों की बैठक में बोलते पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। भाजपा ने बूथों के गठन और अध्यक्षों का चयन तेज कर दिया है। मंगलवार को आनंद भवन में पूर्व जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला और नगर अध्यक्ष पंकज रैकवार आदि की उपस्थिति में बैठक हुई। बूथ अध्यक्षों को उनके कार्य और दायित्व बताए गए। चुनाव में जुटने को कहा गया। पूर्व अध्यक्ष श्री शुक्ल ने इस अवसर पर विजय संकल्प रथ 2017 को झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्षों से कहा कि भाजपा की नीतियां घर-घर पहुंचाएं। भाजपा को 265 प्लस से जीत दिलाकर गुंडाराज से प्रदेश को मुक्त कराएं। बैठक में सेक्टर प्रभारी राजेश धुरिया, सेक्टर प्रमुख डॉ.रामराज गुप्ता सहित अमित साहू, रामसुफल साहू, रामबाबू गुप्ता, विकास कुशवाहा, साधू राम गुप्ता, अमित साहू, राजेश धुरिया आदि शामिल रहे।