फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ अध्यक्ष और मंत्री निलंबित

Tue, 30 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
विज्ञापन
नरैनी। बाढ़ के वक्त आंदोलन पर अड़े लेखपाल संघ को यहां उप जिलाधिकारी ने तगड़ा झटका देते हुए संघ के अध्यक्ष और मंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लेखपाल 23 अगस्त से हड़ताल पर हैं। उप जिलाधिकारी सीएल सोनकर ने बताया कि क्षेत्र के कई हिस्सों में ग्रामीण बाढ़ से जूझ रहे हैं। ऐसे में उन्हें राहत पहुंचाने के बजाए आंदोलन पर अड़े नरैनी तहसील संघ लेखपाल संघ अध्यक्ष व मंत्री को 22 अगस्त को नोटिस भेजकर आंदोलन स्थगित करने को कहा गया था। यह मानवीय मुद्दा था। जिलाधिकारी ने लेखपालों की हड़ताल को अवैध घोषित करते कार्रवाई का निर्देश दिया था। एसडीएम ने बताया कि संगठन अध्यक्ष रामकिशोर साहू और मंत्री रामलाल कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी तरफ संघ मंत्री रामलाल ने बताया कि आंदोलन प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें