फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पांच ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले के आठ ब्लाक प्रमुख पदों पर सत्तारूढ़ दल का पलड़ा भारी नजर आया। पांच सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। अब मात्र तीन ब्लाक प्रमुख जसपुरा, बबेरू और नरैनी सीटों पर भाजपा व सपा के बीच कांटे का मुकाबला होगा।
विज्ञापन

उधर, महुआ सीट पर नरैनी विधायक की धर्मपत्नी के सामने पर्चा दाखिल करने वाली सपा उम्मीदवार का नामांकन पत्र शपथ पत्र (प्रपत्र-8) न होने पर खारिज कर दिया गया। इस पर सपाई भड़क गए और हाईवे पर धरना दे दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर बमुश्किल शांत हुए।
जनपद के आठ ब्लाक प्रमुख पदों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। बड़ोखर ब्लाक में नगर पंचायत मटौंध चेयरमैन चौधरी सुधीर सिंह के पुत्र स्वर्ण सिंह, कमासिन ब्लाक में रावेंद्र गर्ग, बिसंडा ब्लाक मे शंभू प्रसाद व तिंदवारी ब्लाक में दीप शिखा सिंह ने एक मात्र नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

ये सभी भाजपा के घोषित उम्मीदवार हैं। इनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। दिलचस्प मुकाबले वाली सीट महुआ ब्लाक प्रमुख की रही। यहां नरैनी विधायक राजकरन कबीर की पत्नी उर्मिला कबीर ने नामांकनपत्र दाखिल किया था। उनके सामने सपा से स्वाती ने दो सेटों में परचा भरा। देर शाम जांच के दौरान स्वाती के दोनों नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रपत्र-8 न होने पर नामांकन पत्र खारिज किया गया।
ऐसे में अब विधायक की पत्नी उर्मिला के भी निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। नामांकनपत्र खारिज होने से आक्रोशित सपाइयों ने ब्लाक परिसर में जमकर नारेबाजी की। हाईवे पर जाम लगा दिया। तनाव की स्थिति हो गई। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
बमुश्किल सपाई माने और जाम खत्म किया। एडीएम को ज्ञापन दिया। ऐसे में सत्ता पक्ष भाजपा पांच ब्लाकों में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनाने में कामयाब रही। अब मात्र तीन सीटों पर भाजपा व सपा के बीच मुकाबला होगा। इनमें जसपुरा ब्लाक में भाजपा से राजकुमारी व सपा से विमला देवी, बबेरू ब्लाक में भाजपा से रमाकांत और सपा से रेखा यादव व निर्दलीय ममता देवी तथा नरैनी ब्लाक में भाजपा से मनफूल पटेल व सपा से कमलेश पटेल ने नामांकन कराया है।
सत्ता पक्ष का दिखा रुतबा
नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशियों का रुतबा साफ नजर आया। भारी भरकम गाड़ियों के काफिले के साथ प्रत्याशी नामांकन कराने पहुंचे, जबकि सपा ने सादगी के साथ नामांकन कराया। भाजपा प्रत्याशी गाड़ियों के काफिले के साथ ब्लाक परिसर में गए, जबकि सपा प्रत्याशियों के वाहनों को रोक दिया गया। प्रस्तावक, समर्थक सहित तीन को ही नामांकन स्थल में प्रवेश दिया गया।
प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे
ब्लाक प्रमुख के लिए नामांकनपत्र दाखिल करने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। जसपुरा की भाजपा प्रत्याशी विमला देवी ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है। सर्वाधिक सदस्य उनके साथ हैं। बबेरू से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत ने दावा किया कि 80 फीसदी सदस्य उनके पक्ष में है। नरैनी के भाजपा प्रत्याशी मनफूल पटेल ने कहा कि सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। उधर, सपा प्रत्याशियों ने भी जीत का दावा किया है।
तामझाम के साथ कराया नामांकन, निर्विरोध
कमासिन। ब्लाक प्रमुख के लिए एक मात्र नामांकन पत्र दाखिल होने से भाजपा प्रत्याशी रावेंद्र गर्ग के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी ने पूरे तामझाम के साथ नामांकन कराया। बबेरू
विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, कमासिन मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विश्वेश्वर पांडे, मर्का मंडल उपाध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान धनंजय करवरिया, सहकारिता प्रकोष्ठ सुशील द्विवेदी, कमल द्विवेदी, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी रावेंद्र गर्ग ने नामांकन के बाद कामेश्वर नाथ मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर, वीर बाबा मंदिर आदि में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें