बबेरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का भाजपाइयों ने रविवार को बबेरू मेन चौराहा पर पुतला फूंका। भाजपाइयों ने इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कमासिन रोड से पैदल मार्च निकाला। मेन चौराहा पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका। कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान की इस तरह की अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विदेश मंत्री को अपने बचकाने बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए। भारत की क्षमता के आगे पाकिस्तान घुटने टेकता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, राम प्रकाश साहू, अजय पटेल, पिंटू गुप्ता, वेद मित्र, संजय प्रजापति, महेश, सौरभ शिवहरे, विष्णु प्रताप सिंह, रामपाल त्यागी समेत अन्य रहे।