फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवादित प्रश्न पर बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, जांच की मांग

Mon, 16 Mar 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादित प्रश्न को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले की गहन जांच की मांग की है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि परीक्षा में ''अवसर के लिए बदल जाने वाले'' के लिए एक शब्द के विकल्प के रूप में ''पंडित'' शब्द शामिल करना ओछी मानसिकता का परिणाम हो सकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि कहीं जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश तो नहीं की गई है। प्रकाश द्विवेदी ने जोर दिया कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलती है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जातिवादी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि किसी भी जाति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। सामाजिक माध्यम पर कुछ लोग इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं।
''पंडित'' शब्द और राजनीतिक आरोप
विधायक ने बताया कि ''पंडित'' शब्द का शाब्दिक अर्थ विद्वान होता है। हालांकि, समाज में इसे अक्सर ब्राह्मण समुदाय से जोड़कर देखा जाता है। इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विस्तृत जांच की आवश्यकता पर बल दिया। प्रकाश द्विवेदी ने आरोप लगाया कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति करने वाले समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें