फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपाइयों ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Fri, 03 Oct 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 20 नरैनी के कारू देवी मंदिर में सफाई करते भाजपाई। संवाद
विज्ञापन
नरैनी/ अतर्रा। सेवा पखवाड़ा के आखिरी दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वातावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नरैनी के मां कारू देवी मंदिर में विधायक ओममणि वर्मा की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चला। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को सेवा का ध्येय मानकर श्रमदान किया है। ऐसे अभियान से समाज में बेहतर संदेश जाता है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ, स्वस्थ व सशक्त भारत का संकल्प लिया गया। इस दौरान राजेश चौरसिया, हश्चिंद्र सोनकर, देवेंद्र भदौरिया, आदित्य चतुर्वेदी, अंजली द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं अतर्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में गौराबाबा धाम मंदिर में साफ-सफाई की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप, बृजेश द्विवेदी, राहुल गौतम, विष्णदेव तिवारी, भरतलाल गुप्ता, उमा चतुर्वेदी, राघवेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में पीजी कॉलेज में एनएसएस अधिकारियों डॉ. सुरेश व डॉ. विवेक के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संयोजक डॉ. पीके विश्वकमा्र ने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्राें और समाज को स्वच्छता के महत्व से जोड़ना है।

फोटो - 20 नरैनी के कारू देवी मंदिर में सफाई करते भाजपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें