फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारी किसानों को भाजपा नेता ने दी मदद

Mon, 12 Mar 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष को नगद पैसा सौंपते भाजपा नेता अजित गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुंदेलखंड के लघु और सीमांत किसानों का कृषि भूमि का दायरा बढ़ाने की मांग पर बेमियादी धरने पर बैठे बुंदेलखंड किसान यूनियन को भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिलने लगा है। सोमवार को धरने में भाजपा के पूर्व बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री अजित गुप्ता ने समर्थन के साथ नगदी सहयोग भी दिया।

विज्ञापन


किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा व महासचिव गजबदन शुक्ला ने बताया कि पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल 14 मार्च (बुधवार) को लखनऊ जाकर सिंचाई मंत्री सूर्य प्रताप शाही को ज्ञापन देगा। धरने में बबेरू क्षेत्र के तरायां, रयान, परसौली गांवों के किसान शामिल हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, हमीरपुर प्रभारी बाला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा गौतम, जिलाध्यक्ष राकेश साहू (झांसी) व बालकृष्ण पटेल (बांदा), शैलेंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा, विनोद मिश्रा, राजकरण, सुखलाल प्रजापति, श्रीकांत मिश्रा, लोकतंत्र सेनानी अतरवीर सिंह, अशोक गौतम आदि उपस्थित रहे।a

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें