बांदा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम-2021 के विरोध आम आदमी पार्टी (आप) ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया है कि भाजपा की केंद्र सरकार संसद में एक बेहतर खतरनाक बिल लाकर दिल्ली सरकार को कमजोर करने की साजिश कर रही है। इस बिल के पास होने से एलजी के पास सभी शक्तियां होंगी और दिल्ली सरकार के प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा। आरोप लगाया कि दिल्ली विधान सभा और एमसीडी उप चुनाव में करारी हार होने पर भाजपा पद का दुरुपयोग कर रही है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर बिल पर रोक लगाने का अनुरोध किया। ज्ञापन देने वालों में अवधेश सिंह सहित अवधेश कुमार गुप्त, योगराज सिंह, राहुल कुमार अग्निहोत्री, नीरज सिंह कछवाह, रतन बाबा आदि उपस्थित रहे।
-----------
फोटो-17बीएनडीपी-6 : जलसे को खिताब करते मौलाना आबिद मियां रब्बानी।
जलसे में बताई नमाज की अहमियत
बांदा। पिथौराबाद गांव में जलसा-ए-सीरतुन्नबी में मौलाना सैय्यद नय्यर रब्बानी ने जलसे को खिताब करते हुए नमाज और सजदे की अहमियत बताई। मौलाना सैय्यद आबिद रब्बानी ने मेराज का बयान किया। सैय्यद फैजान रब्बानी, सैय्यद गुफरान रब्बानी ने नातिया कलाम पेश किए। जलसे में मौलाना सिद्दीक, मौलाना रफीक, मौलाना सज्जाद रजा, रफीउद्दीन, असरार आदि शामिल हुए।
--------------
फोटो-17बीएनडीपी-7 : हरी झंडी दिखाकर पोषण पखवाड़े की शुरुआत करते डीएम आनंद कुमार सिंह।
डीएम ने की पोषण पखवाड़े की शुरुआत
बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पोषण पखवाड़े की हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की। कहा कि पोषण पखवाड़े में कार्य योजना के अनुसार प्रतिदिन गतिविधियां की जाए। रिपोर्ट विभाग की वेबसाइट में डाली जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एनडी शर्मा सहित जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकार राजीव कुमार, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां समेत आशा, एएनएम आदि मौजूद रहे।