फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव में बसपा का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत सदस्यों की देर रात तक गणना पूरी नहीं हो सकी। 30 पदों में 29 डीडीसी प्रत्याशी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से सैकड़ों मतों से आगे रहे। डीडीसी चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर बसपा उभरी है। इसके 9 प्रत्याशी जीत की कगार पर हैं। भाजपा के 8, सपा के 5 और निर्दलीय 5 तथा अपना दल के दो प्रत्याशी निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से काफी मतों के अंतर से आगे रहे। इनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि देर रात तक निर्वाचित सदस्यों की अधिकृत घोषणा नहीं की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में किंगमेकर बन सकती है। बसपा नेता का दावा किया कि उसके 11 प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन

सत्तारूढ़ दल भाजपा समेत बसपा और सपा के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठापूर्ण रहा। माना जा रहा है कि डीडीसी की जीत से विधान सभा चुनाव की मजबूत राह खुलेगी। लोकसभा और विधान सभा चुनावों में हाशिये पर रही बसपा के डीडीसी उम्मीदवारों का बढ़िया प्रदर्शन रहा। उसके 9 उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से काफी बढ़त बनाए हैं।
इसी तरह भाजपा के 8 दावेदार जीत की दहलीज में है। सपा पांच सीटों पर बढ़त बनाए हैं। 5 निर्दलीय उम्मीदवार भी विजय का पताका फहरा रहे। दो सीटें अपना दल की झोली में जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि रविवार को शुरू हुई मतगणना सोमवार को दूसरे दिन भी देर रात तक जारी रही। डीडीसी चुनाव नतीजों की अधिकृत घोषणा देर रात तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों की जीत लगभग तय
वार्ड-1 राजा विश्वकर्मा (सपा समर्थित), वार्ड-2 रजनी यादव (सपा), वार्ड-3 मंजू देवी (भाजपा), वार्ड-4 इंद्रजीत यादव (सपा), वार्ड-5 कृष्णा पटेल (निर्दलीय), वार्ड-6 सुनील पटेल (भाजपा), वार्ड-7 अरुण पटेल (बसपा), वार्ड-8 भरत सिंह (निर्दलीय), वार्ड-9 गायत्री सिंह (सपा), वार्ड-10 सीता सिंह (बसपा), वार्ड-11 नीरज कुमार प्रजापति (सपा), वार्र्ड-12 श्वेता सिंह (भाजपा), वार्ड-13 प्रभा निषाद (निर्दलीय), वार्ड-14 रेखा देवी (भाजपा), वार्ड-15 सुजाता राजपूत (बसपा), वार्ड-16 संतराम सिंह (भाजपा), वार्ड-17 अशरफुल अमीन (निर्दलीय), वार्ड-18 राजरानी (बसपा), वार्ड-19 सदाशिव अनुरागी (भाजपा), वार्ड-20 राकेश मास्टर (बसपा), वार्ड-22 मयंक द्विवेदी (बसपा), वार्ड-23 आशा वर्मा (भाजपा), वार्ड-24 सुमनलता पटेल (निर्दलीय), वार्ड-25 राजकुमारी, वार्ड-26 मीराबाई पटेल (अपना दल), वार्ड-27 अजय गुप्ता (अपना दल), वार्ड-28 कमलेश साहू (बसपा), वार्ड-29 अब्दुल रईस (बसपा) और वार्ड-30 शिवकरण दिनकर (बसपा समर्थित) संभावित विजई हो गए। हालांकि इनके नतीजों की अधिकृत घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें