फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: धूमधाम से मनाई निषादराज गुह व महर्षि कश्यप की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एकलव्य महाविद्यालय में शुक्रवार को निषादराज गुह व महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डीएलएड छात्र-छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने कहा कि महर्षि कश्यप द्वितीय ब्रह्मा कहे जाते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रबंधक शकुंतला निषाद ने समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्राचार्य डाॅ. प्रकाशचंद्र ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मित्र निषादराज गुह व राम का चरित्र अनुकरणीय है। महर्षि कश्यप से ही अधिकांश जीव-जगत की सृष्टि है। इसलिए उन्हें द्वितीय ब्रह्मा कहा जाता है। वरिष्ठ प्राध्यापक डीएलएड विभागाध्यक्ष शब्दशरण श्रीवास्तव, बीएड विभागाध्यक्ष डाॅ.ओपी सिंह, विट्ठल स्वामी बाजपेयी,डाॅ.दिनेश निषाद, डाॅ. महेश निषाद, बीएल वर्मा, अनीता,सोना द्विवेदी, रामकिशोर निषाद, संजय कुशवाहा, संजय राजपूत, सीएल मौर्य, राजू मौर्य, रामकेश निषाद, जयनारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें