फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी से आने वाले मुर्गी, बतख, अंडों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बर्ड फ्लू के बढ़ते दायरे पर रोकथाम के लिए सीमावर्ती दूसरे राज्यों से मुर्गी, बतख, तीतर, बटेर, अंडे और इनके सह उत्पाद पर रोक लगा दी गई है। जनपद की सरहद से जुड़ा मध्य प्रदेश भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद डीएम ने केंद्र व राज्य सरकारों के आदेशों का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश से उपरोक्त सामग्री जनपद आने पर रोक लगा दी है।
डीएम आनंद कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में सरकारी आदेशों और समाचार पत्रों में छपी खबरों का हवाला देकर कहा कि कई राज्यों में कौवों, मुर्गियों, बतख आदि में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

निर्देश दिए गए कि जिन राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई हो उनकी सीमाओं से जुड़े जनपदों में मुर्गी, बतख, तीतर, बटेर और इनसे प्राप्त होने वाले मांस, अंडों तथा सह उत्पाद पर तत्काल रोक लगाई जाए।
यह राज्य की सीमा से जिले में दाखिल न हों। डीएम ने कहा कि पड़ोसी राज्य एमपी में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। अत: जिले के सभी सीमावर्ती पुलिस थानों व चौकियों के प्रभारियों को इस पर तत्काल कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें