पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को पकड़ा है। उनके पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइकें, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
कतरल मार्ग पर बरकोला बस स्टाप की यह घटना है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक चोर यहां मौजूद है। जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की। जिसमें माबूद उर्फ कल्ला और रामकेश साहू उर्फ बच्चा को गिरफ्तार किया है।