फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के घर से चल रहीं 135 ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री ने गांव की सरकार के कामकाज को बेहतर करने के लिए शत-प्रतिशत ग्राम सचिवालयों में अधिकारियों के बैठने का रोस्टर जारी किया है, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का गांव स्तर पर ही समाधान हो सके, लेकिन चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में 135 ग्राम पंचायतों में सचिवालय नहीं है।
विज्ञापन

उधर, पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों द्वारा पंचायत भवन की व्यवस्था करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी सहित उप निदेशक (पंचायत) को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि ग्राम सचिवालयों में कार्यालय शुरू करने की व्यवस्था की जाए।
जन प्रतिनिधि सहित ग्राम स्तरीय अधिकारी रोजाना सुबह 10 से 5 बजे तक बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। जांच व अन्य जरूरी कार्य से जाना हो तो दोपहर दो बजे के बाद ही सचिवालय छोड़ेंगे।
विज्ञापन

बीडीओ प्रतिदिन वीडियो कालिंग के जरिए क्षेत्र के पांच ग्राम सचिवालयों में उपस्थिति परखेंगे, लेकिन मजेदार बात यह है कि चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों की 143 ग्राम पंचायतों में 1268 ग्राम सचिवालय हैं। 135 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय नहीं हैं।
यहां ग्राम प्रधान अपने घरों से गांव की सरकार चला रहे हैं। प्रधानों का कहना है कि जब ग्राम सचिवालय नहीं हैं तो कार्यालय कैसे शुरू होगा। इस बाबत पंचायती राज विभाग का कहना है कि पंचायत भवन की व्यवस्था खुद ग्राम पंचायतों को करना होगी।
चित्रकूट जिले में ग्राम सचिवालयों की स्थिति
ब्लाक ग्राम पंचायत स्थापित अवशेष
कर्वी 92 86 6
पहाड़ी 81 57 24
मऊ 56 52 4
मानिकपुर 62 51 11
रामनगर 40 37 3
योग 331 283 48
बांदा जनपद में ग्राम सचिवालयों की स्थिति
ब्लाक ग्राम पंचायत स्थापित अवशेष
बबेरू 61 55 6
बड़ोखर खुर्द 58 50 8
बिंसडा 49 44 5
जसपुरा 32 24 8
कमासिन 55 55 0
महुआ 75 63 12
नरैनी 83 71 12
तिंदवारी 56 55 1
योग 469 417 52
महोबा जिले में ग्राम सचिवालयों की स्थिति
ब्लाक ग्राम पंचायत स्थापित अवशेष
कबरई 94 85 9
चरखारी 52 47 5
जैतपुर 63 60 3
पनवाड़ी 64 59 5
योग 273 251 22
हमीरपुर जिले में ग्राम सचिवालयों की स्थिति---
ब्लाक ग्राम पंचायत स्थापित अवशेष
कुरारा 38 36 2
सुमेरपुर 57 57 0
मौदहा 63 58 5
मुस्करा 37 35 2
सरीला 45 45 0
गोहांड 49 47 2
राठ 41 39 2
योग 330 317 13
मंडल के प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय की स्थापना होगी। बीडीओ को आदेश दिए हैं कि जिन ग्राम पंचायतों में भवन नहीं है वह ग्राम निधि व मनरेगा आदि बजट से बनवाएं। तब तक गांव में जो सरकारी भवन खाली हो उसमें कार्यालय स्थापित की जाए।
- दिनेश कुमार, उप निदेशक (पंचायत), चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
पंचायत भवन के कमरों में भूसे के ढेर
बांदा। कमासिन ब्लाक के ग्राम पंचायत पछौंहा में स्थित पंचायत भवन में भूसा भरा है। ग्राम विकास अधिकारी ने बीडीओ को भेजे पत्र में कहा कि ग्राम पंचायत भवन में कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। कई बार चेतावनी व नोटिस दी गई, लेकिन पंचायत भवन खाली नहीं कर रहे।
विज्ञापन

सचिवालय पूर्व ग्राम प्रधान की भूमिधरी जमीन में बना है। आने-जाने का कोई रास्ता नहीं है। पंचायत भवन के कमरों में भूसा भरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें