बेंदाघाट। तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी नाले के पास बांदा-टांडा हाईवे पर सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अमलीकौर गड़ोला डेरा गांव का सलोना उर्फ गरीब (45) बाइक से गांव जा रहा था। कुरसेजा चौकी इंचार्ज हरीशरण सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी करता था। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। (संवाद)