फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, रेफर

Mon, 25 Dec 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। चित्रकूट से दर्शन कर बाइक घर जा रहे बाइक सवार युवकों को वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी अवधेश (16) पुत्र संतोष अपनी बाइक पर साथी प्रिंस (17) पुत्र लल्लूराम कालिंजर के साथ शनिवार की देर शाम चित्रकूट से दर्शन कर वापस अपने गांव सहेवा जा रहा था। नगनेधी गांव के नजदीक अंधेरे में पीछे से चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों बाइक सवार घायल युवकों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

उधर, कस्बे के लाल थोक निवासी विजय कुमार (19) घर के बाहर टहलते समय अचानक जंगली कुत्ते ने पैर पर हमला करते हुए काट लिया। चीख पुकार की आवाज को सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें