फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। बाइक सवार दंपती को सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसा मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के धर्मपुर थाना क्षेत्र के नरदहा गांव के पास सोमवार को सुबह हुआ। उधर, हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। इससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर (बरुआ स्योढ़ा) निवासी लखन शर्मा उर्फ पुष्पेंद्र (35) सोमवार की सुबह पत्नी उर्मिला (27) का इलाज कराने बाइक से सीमावर्ती क्षेत्र मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी गांव जा रहे थे। पन्ना जिले के धर्मपुर थाना क्षेत्र के नरदहा चौकी के पास सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। लखन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। डॉ. धर्मनारायण प्रजापति ने उर्मिला को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा के लिए रेफर किया। इसी दौरान उर्मिला ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची मध्य प्रदेश के धर्मपुर पुलिस ने लखन के शव का अजयगढ़ में पोस्टमार्टम कराया है।
नरैनी कोतवाली के एसआई अनिल सिंह ने महिला के शव का बांदा मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम कराया है। उधर, हादसे में कार अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई। उसमें सवार विजय (45), सोनू (22), राजेंद्र (26) निवासी वार्ड-14 अजयगढ़ मध्य प्रदेश घायल हो गए। धर्मपुर थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए अजयगढ़ भेजा गया है। कार को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है।
विज्ञापन


प्राइवेट क्लीनिक में कंपाउंडर था लखन
भाई और पिता हैं भाजपा के पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। कोतवाली नगर के सुभाष नगर निवासी मृतक लखन के पिता संतोष शर्मा भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। बड़े भाई सुशील शर्मा भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हैं। लखन नरैनी में एक प्राइवेट क्लीनिक में कंपाउंडर था। यह छोटा था। उसके एक पुत्र छह वर्षीय शुभ है। भाई सुशील ने बताया कि लखन की पत्नी काफी दिनों से बीमार थी। उसे दिखाने के लिए लखन सोमवार को सुबह सतना जाने के लिए घर से निकला था। तभी यह हादसा हो गया। अचानक हुई घटना को सुनकर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे, डाॅ. देवेंद्र सिंह भदौरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर, सहित तमाम भाजपाइयों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें