फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लोडर की टक्कर लगने से बाइक सवार सिपाही की मौत

Mon, 20 Oct 2025 09:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 08 सिपाही रवि। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। दीपावली पर्व के ठीक एक दिन पहले बीमार साली को देखने ससुराल जा रहे सिपाही की बाइक में पीछे से आ रहे लोडर की टक्कर लग गई। हादसे में सिपाही की मौत हो गई। मौके से लोडर चालक भाग निकला है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी आरती ने बताया कि उसके पति रवि (34) मिर्जापुर में सिपाही के पद में तैनात थे। इन दिनों वह महोबा में चल रही ट्रेनिंग में रिक्रूट को प्रशिक्षण देने का काम कर रहे थे। दीपावली के एक दिन पहले रविवार की रात उनकी साली की तबीयत खराब होने के चलते वह उसे देखने के लिए रविवार की रात अपनी ससुराल खप्टिहाकलां गांव जा रहे थे।
रात करीब ढाई बजे चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव के पास पीछे से आ रहे लोडर की टक्कर उनकी बाइक में लग गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी थी। आरती ने बताया कि वह भी इन दिनों अपने मायके खप्टिहाकलां गांव में थीं। उनके दो पुत्रियां एक पुत्र है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि लोडर की टक्कर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रवि मिर्जापुर में सिपाही पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें