फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवारों की मौत

Tue, 22 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि  साथी घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


छोटी बाजार मोहल्ला निवासी विष्णु अवस्थी (55) पुत्र बद्री प्रसाद अवस्थी काफी दिनों से बीमार थे। मंगलवार दोपहर वह अपने बहनोई पल्हरी गांव निवासी निरंजन मिश्रा (48) पुत्र हरी प्रसाद के साथ बाइक से दवा लेने भरखरी गांव जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेउना गांव के नजदीक कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विष्णु की अवस्थी की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

जबकि बहनोई निरंजन का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विष्णु मानिकपुर में किराने की दुकान किए था। दो पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एक अन्य घटना में शहर के निम्नीपार मोहल्ला निवासी विजय (23) पुत्र बिंदा यादव अपने दोस्त कनवारा गांव निवासी हिमांशु (18) पुत्र फूलचंद्र के साथ बाइक से सोमवार को देर शाम अपनी बहन की ससुराल पहरहा (छतरपुर) गांव गया था। वहां से घर लौटते समय चूआखेर गांव के नजदीक पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन


चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां से कानपुर ले जाते समय विजय की रास्ते में मौत हो गई। बड़े भाई राजेश ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में छोटा और मेडिकल स्टोर में सेल्समैन था। उसकी जेब से छह हजार रुपये भी किसी ने निकाल लिए। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें