फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बरहौं संस्कार से वापस जा रहे बाइक सवार युवक को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मटौंध थानांतर्गत दुरेड़ी गांव का संग्राम सिंह (18) बुधवार को सुबह अपने भाई रणविजय सिंह के यहां बरहौं संस्कार में शामिल होने गया था। बाइक पर घर लौटते समय बंशी पुरवा मार्ग पर अज्ञात लोगों ने उस पर फायर कर दिया। गोली दाहिने हाथ में लगी।
रणविजय के मुताबिक उसके पिता रमन सिंह की 1994 में हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी रिश्तेदार थे। उसी को लेकर अभी भी खानदानी भाइयों से रंजिश है। कहा कि उसे रोककर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर दोनों भाइयों ने गोली मार दी। दो दिन पहले भी मारपीट कर गोली मारने का प्रयास किया गया था। उधर, थाना इंसपेक्टर अरविंद तिवारी ने देर शाम बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें