नरैनी। एक बाइक पर सवार दो भाइयों समेत तीन लोगों को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
करतल से कल्लू (40) पुत्र अलकू निवासी लोधरहा पुरवा नरैनी, राजबहादुर (27) और राजू (24) पुत्रगण बालकिशुन निवासी एचौलिया थाना धरमपुर पन्ना मप्र एक ही बाइक से नरैनी आ रहे थे। शुक्रवार की रात नौ बजे जैसे ही यह शंकर बाजार के पास पहुंचे।
इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी, जिससे गिरकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने यूपी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायल बाइक सवारों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक चला रहा राजबहादुर हेलमेट नहीं लगाए था। तीनों को गंभीर चोटें लगी हैं।