फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। नाग पंचमी के दिन बहन को लेने जा रहे बाइक सवार युवकों को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेल्मेट लगाए था।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के फतपुरवा गांव निवासी आलोक सिंह (35) पुत्र स्व. राजबहादुर सिंह बाइक से रगौली (बबेरू) अपनी बहन को लेने जा रहा था। सेमरी गांव में रामसिंह (25) निवासी गोखरही भी कस्बे तक के लिए बाइक पर बैठ गया। जैसे ही दोनों नेशनल हाईवे पर मुंगुस गांव के समीप पहुंचे।
सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवारों को टक्कर मार मारते हुए भाग निकला। बाइक चालक आलोक सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके दोनों पैर पूरी तरह कुचल गए। रामसिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आलोक बांदा में ट्रैक्टर एजेंसी में मैकेनिक है। आलोक हेलमेट पहने था। कुरसेजा चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। बाईपास पर एक संदिग्ध ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें