बांदा। सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी राजेश (50) शनिवार की दोपहर अपनी नई बाइक से गांव जा रहा था। बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास सड़क पर बैठे मवेशियों से टकरा गई। इससे वह गिरकर गंभीर घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से उसके सिर पर चोट आई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। उधर, मृतक की बहू राधा ने बताया कि दो बेटी व एक बेटा हैं। पत्नी बबिता हैं। एक बीघा खेत में खेती-किसानी करते थे। उनका अंतिम संस्कार किया गया है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है।