फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ससुराल से घर जा रहे बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जीजा कैलाश ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव निवासी उनका साला बलराम कोरी (33) सोमवार को अपनी ससुराल गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव गए थे। वहां से देर शाम वह वापस बाइक से अपने गांव आ रहे थे। महोखर दाड़ी पुरवा के पास पीछे से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर में इलाज के दौरान मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। घर में पत्नी गोमती है। एक बेटी व एक बेटा है। तीन भाइयों में छोटा था। मजदूरी करता था। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि सड़क दुघर्टना में मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें