बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ इंदिरा पुरवा के पास बुधवार को ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मटौंध के ग्योरा मुगली गांव निवासी सईद (22) व जलीसा (55) गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सईद को मृत घोषित कर दिया।
गांव के मुईद खां ने बताया कि सईद मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। वह ईद मनाने गांव आया था। वह मोहल्ले की जलीसा के साथ बाइक से बांदा में स्थित बैंक से पैसा निकालने आया था। यहां से शाम पांच बजे करीब लौटते समय हादसा हो गया। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला है। शव को मोर्चरी में रखाया गया है।