फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। बाइक चला रहा ग्राम प्रधान का भाई घायल हो गया। हेलमेट लगाए होने पर सिर में चोट नहीं आई। उसे कानपुर रेफर किया गया है। उधर, बबेरू में आटो पलटने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के करहिया गांव निवासी इंद्रजीत (41) पुत्र परेउना गुरुवार की शाम ग्राम प्रधान कमल प्रसाद के छोटे भाई निर्भय (35) पुत्र रामआसरे यादव के साथ बाइक पर पुनाहुर (थाना बिसंडा) गांव दवा लेने जा रहा था। बिसंडा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
यूपी-112 ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। निर्भय को कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई इंद्रकुमार ने बताया कि इंद्रजीत तीन भाइयों में छोटा था। 5 साल पहले बड़े भाई चेतानी की भी बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बबेरू कस्बे में अतर्रा रोड का रहने वाला आटो चालक विजय प्रवीण (26) पुत्र वेदमित्र शुक्रवार को आटो लेकर बिसंडा से वापस लौट रहा था। कस्बे में डिग्री कालेज के सामने तेज रफ्तार आटो पलट गया। गंभीर रूप से घायल चालक विजय को सीएचसी लाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। मृतक की पत्नी शिवानी मौके पर पहुंच गई। मृतक के एक पुत्र है। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
आधार कार्ड बनवाने में गई जान
बांदा। हेलमेट लगाए होने पर भी मिरगहनी (तिंदवारी) गांव निवासी अजमेरी अली उर्फ बबलू (26) पुत्र अहमद अली की जान नहीं बच सकी। गुरुवार को देर शाम वह मिरगहनी से बाइक पर बांदा आधार कार्ड बनवाने के लिए आ रहा था।
सुबह 7 बजे का टोकन मिला था। मृतक के चाचा रशीद खां ने बताया कि सैमरी गांव के पास उसे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हेलमेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अजमेरी अविवाहित और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें