फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रिश्तेदार की शादी से लौट रहे बाइक सवार को सोमवार सुबह टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे दो लोगों और टेंपो में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के लौलीटीकामऊ गांव निवासी दीनबंधु (20) अपने पारिवारिक भतीजे ललित की शादी में रविवार की रात अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के मुरलिया पुरवा गया था। सोमवार सुबह छह बजे वह जनवासे से वापस गांव जाने के लिए बाइक से चचेरे भाई सुनील (18) व गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता गांव निवासी जीजा अरविंद (27) के साथ निकला। रास्ते में बिसंडा रोड नहर के पास सड़क पार कर पानी भरने जा रही महिला को बचाने के प्रयास में बिसंडा की ओर से आये तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक चालक दीनबंधु की मौके पर मौत हो गई जबकि अरविंद और सुनील घायल हो गए। हादसे में टेंपो सवार बिसंडा निवासी विष्णु प्रसाद (55) और राजेश (45) भी घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से विष्णु को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई मुकेश कुमार ने बताया कि उसने दीनबंधु को जनवासे से जाने से पहले रोका था। कहा था कि वह भी साथ चलेगा। लेकिन वह लोग बाइक से पहले निकल गए। उनके पीछे वह बोलेरो से आ रहा था। मृतक पांच भाई हैं। वह सबसे छोटा अविवाहित था। माता-पिता का बहुत पहले निधन हो चुका है। अतर्रा सीओ जियाउद्दीन ने बताया कि टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें