अतर्रा (बांदा)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गोपाल नगर के लवकुश ने बताया कि उसका चचेरा भाई सुरेश कुमार (38) ड्राइवरी करता था। वह मंगलवार की रात करीब 12 बजे ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहा था। बांदा-प्रयागराज राजमार्ग मार्ग पर पीएनबी बैंक के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने सुरेश की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों काे सूचना दी गई। चचेरे भाई के मुताबिक घर में पत्नी प्रेमलता, तीन पुत्र हैं। पिता दुर्गा प्रसाद की मौत हो चुकी है। (संवाद)