फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराए, भतीजे की मौत

Sun, 28 Sep 2025 04:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
प्रदीप उर्फ लल्ली। स्रोत- परिजन।
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। बहन के घर जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में भतीजे की मौत हो गई। जबकि चाचा गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बदौली गांव निवासी ऊषा ने बताया कि उसका भाई प्रदीप उर्फ लल्ली (40) अपने चाचा रामराज (50) के साथ शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बहन अर्चना के घर भदवारी गांव जा रहे थे। भदवारी गांव के मोड़ पर नो इंट्री के पास सड़क किनारे ट्रक से पीछे से वह टकरा गए। हादसे में प्रदीप उर्फ लल्ली व रामराज दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने प्रदीप उर्फ लल्ली को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामराज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रदीप के दो पुत्र तीन पुत्रियां हैं। घर में पत्नी उमा व मां शांति देवी हैं। वह मजदूरी करता था। दो भाई तीन बहनों में छोटा था। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि खड़े ट्रक से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें