मंडल कारागार बांदा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी अभिनंदन ने बुधवार रात मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। माफिया मुख्तार अंसारी समेत जेल में बैरक और बंदियों की तलाशी ली गई। इसी बीच डीएम और एसपी ने बाहुबली मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों का जायजा भी लिया। हालांकि निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। चेकिंग लगभग 4 घण्टे तक चली।