फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो प्रवासियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। दोनों प्रवासी श्रमिक थे। बाइक में एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइकों पर सवार युवक चुनाव परिणाम की जानकारी कर मतगणना केंद्र से घर लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसा बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जुगरेहली बस स्टाप के पास हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की रात बगेहटा गांव निवासी सिद्दीक उर्फ बबलू (26) रविवार की रात बाइक से बबेरू मतगणना केंद्र से घर लौट रहा था। इसी कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव का विनोद श्रीवास (26) अपने साथी विद्याभूषण (23) के साथ बाइक से मतगणना केंद्र की तरफ जा रहा था। जुगरेहली बस स्टाप के पास दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। विनोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिद्दीक और विद्याभूषण को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन सिद्दीक को कानपुर ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के भाई असगर ने बताया कि सिद्दीक का बड़ा भाई नफीस बीडीसी प्रत्याशी है। इसी का नतीजा पता करने गया था। वह छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। मुंबई में कपड़ों की फेरी लगाता था। लॉकडाउन होने पर वह एक सप्ताह पूर्व घर लौटा था। वह अपने पीछे पत्नी गुलनाज खातून और दो पुत्र छोड़ गया है। दूसरे मृतक की बहन रोशनी ने बताया कि विनोद सूरत (गुजरात) में काम करता था। पंचायत चुनाव में मतदान के लिए वह 28 अप्रैल को घर लौटा था। चुनाव परिणाम की जानकारी करने जाते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें