बांदा। सीतापुर (चित्रकूट) निवासी रानी (55) पत्नी शंकरलाल बुधवार को शाम अपने पुत्र पंकज तिवारी के साथ बाइक पर महेरी (गिरवां) गांव जाते समय गिरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरार गांव के पास सड़क में गड्ढे में बाइक पलट जाने से गिरकर मां-बेटे दोनों घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने रानी को मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्र पंकज का प्राथमिक उपचार किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।