अतर्रा। एक ही बाइक पर निमंत्रण में जाते समय बाइक ट्रैक्टर से टकरा जाने पर जीजा की मौत हो गई। साला और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
बिसंडा थाना क्षेत्र के मनोज (30) पुत्र राम प्रकाश और उसका बहनोई रामबाबू (35) पुत्र रामकिशोर और भतीजा ओंकार (19) पुत्र मुन्ना निवासीगण पतौरा (भरतकूप, चित्रकूट) एक ही बाइक पर रविवार को शाम बिसंडा से निमंत्रण में अतर्रा (बांदा) आ रहे थे। आऊ गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
बाइक चला रहे रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि वह हेलमेट लगाए था। भतीजा ओंकार और साला मनोज घायल हो गए। यूपी-112 ने तीनों को सीएचसी अतर्रा पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने रामबाबू की मौत की पुष्टि कर दी। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है।