फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से बाइक टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी पिकअप से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले ली। युवक पेशे से मजदूर था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

घटना मटौंध थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात पेट्रोल पंप के पास की है। सीमावर्ती छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के सिचहरी गांव निवासी लखन सिंह का पुत्र मोहन सिंह (28) अपने मित्र शिवबरन (26) के साथ बाइक से बांदा से गांव लौट रहा था। बांदा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग में मटौंध पेट्रोलपंप के पास बीच सड़क में खड़ी पिकअप से बाइक टकरा गई। बाइक चला रहा शिवबरन और पीछे बैठा मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डाक्टर ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
भांजे जसवंत सिंह ने बताया कि तेज बारिश होने और सामने से ट्रक आ जाने पर खड़ी पिकअप से दोनों टकरा गए थे। मोहन की शादी को आठ साल हो गए। वह अपने पीछे पत्नी अंजू और एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। मजदूरी करके परिवार पाल रहा था। बताया कि शिवबरन बांदा में ट्रक चलाता है। मोहन उसी को लिवाने बांदा गया था। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। थाना इंसपेक्टर रामजी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें