अतर्रा (बांदा)। भतीजी से मिलकर घर लौट रहे दंपती की बाइक नेशनल हाइवे पर मवेशी से टकरा गई। हादसे बाइक सवार दंपति घायल हो गए। पुलिस ने एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा-मानपुर निवासी बेटा प्रसाद (65) पत्नी संपत देवी (60) के साथ बाइक से गुरुवार को सुबह तेरा-ब गांव निवासी भतीजी गीता की ससुराल आए थे। गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे घर लौट रहे थे। बांदा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर तुर्रा पुल के आगे बाइक मवेशी से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए।
एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी अतर्रा में पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घायल बेटे प्रसाद को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा है कि घटना की जानकारी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।