फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेजरफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक नौवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे ट्रक और चालक को पकड़ लिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

सीमावर्ती पन्ना (एमपी) के कीरतपुर गांव निवासी देवराज का एकलौता पुत्र पारस (18) शनिवार की शाम बाइक पर अपने चाचा जीतराज के साथ इटवां गांव से वापस घर जा रहा था। कालिंजर क्षेत्र में नर्सरी के पास जीतराज लघुशंका करने चला गया। पारस बाइक पर ही बैठा रहा। तभी पीछे से तेज रफ्तार गेहूं भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि कालिंजर पुलिस की सूचना पर गिरवां थाना पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। बताया कि पारस नौवीं कक्षा का छात्र था। निमंत्रण से दोनों लौट रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें