ओरन। बाइक एजेंसी संचालक ने दबंगों द्वारा मारपीट कर 45 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। बिसंडा रोड निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र कल्लू ने चौकी प्रभारी को दी तहरीर में कहा है कि रविवार को शाम वह अपनी एजेंसी के सामने बैठा था।
तभी कस्बे के दो दबंग सहित पांच लोग आए और हॉकी व डंडा से पीटना शुरू कर दिया। जबरदस्ती एजेंसी खुलवाई। जेब से 45 हजार रुपये निकाल लिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। चौकी प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।