बीपी यादव फाउंडेशन क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बिहारी क्रिकेट क्लब ने बीटी टाइगर को 10 रनों से पराजित किया। इसी प्रकार दूसरे सेमी फाइनल में लीडिंग चैलेंजर ने स्टार वाइज को सात रनों से शिकस्त दी। अब दोनों विजेता टीमें पांच अप्रैल को फाइनल मैैच में भिड़ेंगी।
जीआईसी मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में बिहारी क्रिकट क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 15 ओवरों में 9 विकेट के खोकर 133 रन बनाए। रोहित सिंह ने 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीटी टाइगर टीम 15 ओवरों में 122 रनों पर आल आउट हो गई। कृष्णा सिंह ने 31 गेंदों में 35 रन बनाए। दूसरे सेमी फाइनल में लीडिंग चैलेंजर ने टास जीतकर पहले 172 रन बनाए। बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार वाइज की टीम 169 रन ही बना सकी।
बीपी यादव फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल यादव व सचिव सुनील यादव, स्टेडियम कोच जितेंद्र यादव ने रोहित को मैन आफ दि मैच का पुरस्कार दिया। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी इंद्रसेन सिंह ने सलमान खान को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। अंपायरिंग कमलेश राजपूत व रेहान खान ने की।
कमेंट्रेटर महेश साहिल, राज गुप्ता व दीपक श्रीवास्तव रहे। प्रियांशु त्रिपाठी तथा दीपेंद्र स्कोरर रहे। मोहम्मद शाकिर, विनय श्रीवास्तव, मिंटू यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव व प्रेम सागर दीक्षित आदि मौजूद रहे।